Jio IPO Listing : जियो के शेयरों ने बाजार में किया धमाकेदार आगाज़, एक्सपर्ट्स से जाने स्टॉक में अब क्या हो रणनीति

Jio IPO Listing : जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जिससे यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 11:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स को कवर करना शुरू किया। इसने इसे 'बाय'की रेटिंग दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Jio IPO Listing :  बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने बाजार में जोरदार आगाज किया है। पिछले हफ्ते कंपनी के IPO के 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब होने के बाद इसके शेयर 21 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की लिस्टिंग के बाद इसका मार्केट कैप 12.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जिससे यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।

    NSE पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। 30,200 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए 1,119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। वहीं, BSE पर कंपनी के शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए,जो कि 21.36 प्रतिशत का प्रीमियम है।

    12,50,586.39 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, जियो अब भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गई है। इसे मेटा और अल्फाबेट के गूगल का सपोर्ट प्राप्त है। कंपनी के 53 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। इस शानदार लिस्टिंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को देश का सबसे मूल्यवान बिजनेस समूह भी बना दिया है।


    मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में जियो ने भारती एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया है और देश की सबसे मूल्यवान टेलीकॉम कंपनी बन गई है।

    आज जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों पर दिग्गजों की राय

    मार्केट एनॉलिस्ट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस डिजिटल सर्विस प्लेटफॉर्म के शेयरों को लेकर बुलिश हैं। जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने जियो प्लेटफॉर्म्स के लिए'बाय'की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसमें प्रति शेयर 1,340 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है,जो 1,119 रुपये के IPO प्राइस से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि टैरिफ में लगातार बढ़ोतरी,होम ब्रॉडबैंड में ग्रोथ और फ्री कैश फ्लो में सुधार से टेलीकॉम कंपनी के प्रदर्शन को सपोर्ट मिलेगा। नोमुरा ने होम ब्रॉडबैंड को जियो का दूसरा ग्रोथ इंजन माना है, जिसे कंपनी के व्यापक नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केट लीडरशिप का सपोर्ट हासिल है।

    ब्रोकरेज को फ्री कैश फ्लो (FCF) में भी काफी सुधार की उम्मीद है। कंपनी पर पूंजीगत व्यय (कैपिटल एक्सपेंडिचर) का दबाव कम हो रहा है और जियो का 5G से जुड़ा अधिकांश निवेश लगभग पूरा हो चुका है। इसके चलते फ्री कैश फ्लो में सुधार देखने को मिल सकता है। नोमुरा का कहना है कि जियो का मजबूत नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी में लीडिंग पोजीशन कंपनी को लंबे समय तक वैल्यू क्रिएट करने में सहायता देगी।

    Jio Share Price Live Updates: लिस्ट होते ही जियो बनी सेकेंड मोस्ट वैल्यूएबल फर्म, मार्केट कैप ₹12.50 लाख करोड़ के पार

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स को कवर करना शुरू किया। इसने इसे 'बाय'की रेटिंग दी है और प्रति शेयर 1,350 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके IPO इश्यू प्राइस 1,119 रुपये से 21 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि टैरिफ में बढ़ोतरी, ग्राहकों की संख्या में अच्छी बढ़त, होम ब्रॉडबैंड के विस्तार और डिजिटल सेवाओं में हो रही बढ़ोतरी से अगले तीन वर्षों में कंपनी की कमाई में तेजी आएगी।

    कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसीडेंट महेश एम. ओझा ने कहा कि कंपनी की मजबूत कंपाउंडिंग क्षमता को देखते हुए,लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के नजरिए से इसे 'खरीदें और होल्ड करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 समूह का हिस्सा है। नेटवर्क18 को इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट नियंत्रित करता है और रिलायंस इंडस्ट्रीज इसकी एकमात्र लाभार्थी है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।