Aprameya Engineering IPO: मेडिकल उपकरण बनाने वाली यह कंपनी लाएगी अपना आईपीओ, SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर

मेडिकल उपकरण बनाने कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग (Aprameya Engineering) ने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए पैसा जुटाने के लिए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आवेदन पेपर जमा कराए हैं

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 9:34 PM
अप्रमेय इंजीनियरिंग अपने IPO में 50 लाख नए शेयर जारी करेगी

मेडिकल उपकरण बनाने कंपनी अप्रमेय इंजीनियरिंग (Aprameya Engineering) ने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए पैसा जुटाने के लिए सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आवेदन पेपर जमा कराए हैं। SEBI ने गुरुवार को बताया कि जमा कराए गए डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, कंपनी IPO के तहत 50 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं शामिल होगा।

IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और दूसरे सामान्य कारोबारी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जायेगा। कंपनी की योजना अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध कराने की है। हेम सिक्योरिटी लिमिटेड इस इश्यू की इकलौती बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

अप्रमेय इंजीनियरिंग हेल्थकेयर से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार में है। इसमें अस्पतालों में पहले से तैयार परियोजना के तहत आईसीयू (ICU), ऑपरेशन थिएटर और प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर वार्ड को लगाना, शुरू करना और उनका रखरखाव करना शामिल है। इसके अलावा यह अस्पतालों को हाई-वैल्यू हेल्थकेयर इक्विपमेंट और डायग्नोस्टिक इक्विपमेंट भी सप्लाई करती है।


यह भी पढ़ें- अरबपति बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल का 'एक-चौथाई' सिद्धांत, जिसने उन्हें और उनकी बेटी प्रिया को ब्रिटेन में दिलाई सफलता

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ

इस बीच तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का इस हफ्ते खुला आईपीओ अपने आखिरी दिन तक सिर्फ 2.86 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से में 1.62 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 2.94 गुना बोली लगी। जबकि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ।

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक करीब 100 साल पुराना बैंक है और इसकी स्थापना 1921 में हुई थी। यह बैंक माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs), किसानों और खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।