Get App

Upcoming IPOs: दिसंबर-जनवरी में धमाकेदार रहने वाला है IPO मार्केट; Vishal Mega Mart, Mobikwik, LG India समेत 16 कंपनियां लिस्टिंग के लिए कतार में

इस साल हुंडई मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राय की पैरेंट ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियों ने पहले ही मेनबोर्ड के IPO के माध्यम से कुल मिलाकर लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह पूरे 2023 में मेनबोर्ड सेगमेंट के IPO से 57 फर्मों द्वारा जुटाए गए 49,436 करोड़ रुपये से कहीं अधिक है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 10:09 AM
Upcoming IPOs: दिसंबर-जनवरी में धमाकेदार रहने वाला है IPO मार्केट; Vishal Mega Mart, Mobikwik, LG India समेत 16 कंपनियां लिस्टिंग के लिए कतार में
Vishal Mega Mart का 8,000 करोड़ रुपये का IPO 11 दिसंबर से खुलने जा रहा है।

प्राइमरी मार्केट एक शानदार IPO सीजन के लिए तैयार है। दिसंबर और अगले साल जनवरी की शुरुआत में 16 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना बना रही हैं। आने वाले IPO में बड़े और SME दोनों तरह के इश्यू शामिल हैं। कंपनियों में LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, विशाल मेगा मार्ट, मोबिक्विक जैसे नाम शामिल हैं। इन IPOs का लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से कुल मिलाकर 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाना है।

मेनबोर्ड सेगमेंट में आने वाले IPO

LG Electronics India: दक्षिण कोरिया की LG Electronics Inc अपनी इंडियन यूनिट को लिस्ट कराना चाहती है। कंपनी ने LG Electronics India के IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट जमा कर दिया है।

Vishal Mega Mart: कंपनी का 8,000 करोड़ रुपये का IPO 11 दिसंबर से खुलने जा रहा है। इसमें 74-78 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में बोली लगाई जा सकेगी। इश्यू 13 दिसंबर को बंद होगा और शेयरों की लिस्टिंग 18 दिसंबर को BSE, NSE पर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें