Avalon Technologies IPO: 3 अप्रैल को खुल रहा है 865 करोड़ का IPO, जानिए इश्यू प्राइस समेत तमाम डिटेल

Avalon Technologies इस आईपीओ के ज़रिए 865 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक इसमें 6 अप्रैल तक दांव लगा सकेंगे। आईपीओ से पहले ही कंपनी ने 24 एंकर निवेशकों से करीब 389.25 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। हमने यहां इस आईपीओ से जुड़ी सभी जानकारियां दी है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 12:12 AM
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ कल यानी 3 नवंबर को खुलने वाला है।

Avalon Technologies IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज 3 नवंबर को खुलने वाला है। निवेशक इसमें 6 अप्रैल तक दांव लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 415-436 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 865 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ से पहले ही कंपनी ने 24 एंकर निवेशकों से करीब 389.25 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस आईपीओ के तहत 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 545 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। हमने यहां इस आईपीओ से जुड़ी सभी जानकारियां दी है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 389.25 करोड़

एवलॉन ने 24 एंकर निवेशकों को 8,927,751 इक्विटी शेयर अलॉट किए और कंपनी के आईपीओ से पहले 389.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों में गोल्डमैन सैक्स फंड्स, एचडीएफसी लार्ज एंड मिडकैप फंड, फ्रैंकलिन इंडिया ऑपर्च्युनिटीज फंड, व्हाइटऑक कैपिटल फंड्स, IIFL सेलेक्ट सीरीज II, महिंद्रा मनुलाइफ फंड्स और नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 415-436 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर कुन्हामेद बिचा, भास्कर श्रीनिवासन, टी पी इम्बीचम्मद और मरियम बिचा अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। अन्य शेयरधारकों में आनंद कुमार, सरदेय सेशु कुमार और लुकुमन विदु एडियानम शामिल हैं।

बता दें कि आईपीओ के कुल ऑफर साइज में से 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए और 10% रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) के लिए आरक्षित रखा गया है।

JM फाइनेंशियल लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। लिंक इनटाइम इंडिया इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

इश्यू से प्राप्त आय का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का उपयोग होगा। जनवरी में कंपनी को आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिली थी।

इश्यू का लगभग 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और शेष 10 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है। निवेशक कम से कम 34 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं।

कंपनी के बारे में

एवलॉन टेक्नोलॉजीज की स्थापना साल 1999 में हुई थी। Avalon Tech एक लीडिंग फुल्ली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ अमेरिका, चीन, नीदरलैंड और जापान की तमाम कंपनियों को अपने प्रोडक्ट बेचती है। भारत और अमेरिका में कंपनी की 12 प्रोडक्शन यूनिटें हैं।

जेएम फाइनेंशियल, DAM कैपिटल एडवाइजर्स, IIFL सिक्योरिटीज और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड इस आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर हैं। कंपनी के शेयर 18 अप्रैल को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।