Caliber Mining and Logistics IPO: सुनील सिंघानिया की एबक्कस एसेट मैनेजर्स द्वारा समर्थित कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स अपना आईपीओ लाने जा रही है। महाराष्ट्र स्थित इस कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल कर दिया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 600 करोड़ रुपये जुटाने का है। 30 दिसंबर को दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों द्वारा 100 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी।
