Clay Craft India IPO: बोन चाइना क्रॉकरी और सिरेमिक टेबलवेयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी क्ले क्राफ्ट इंडिया का आईपीओ आज यानी 17 जून से लिए खुल गया है। निवेशक इस पब्लिक इश्यू में 19 जून तक बोली लगा सकते हैं। एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाले इस आईपीओ के जरिए कंपनी ₹110.11 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाकर कमाई करना चाहते हैं, तो ग्रे मार्केट प्रीमियम के साथ इससे जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स जान लें।
Clay Craft India IPO: पहले दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस (सुबह 11 बजे तक)
बिडिंग के पहले दिन, 17 जून को सुबह 11 बजे तक इस एसएमई आईपीओ को निवेशकों की तरफ से 11% सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा अब तक 0.14 गुना भरा है। गैर-संस्थागत निवेशकों का कोटा 0.20 गुना सब्सक्राइब हुआ है और संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से में अभी तक बोली शुरू नहीं हुई है।
नोट कर लें जरूरी तारीखें और प्राइस बैंड
प्राइस बैंड: कंपनी ने शेयरों का भाव ₹193 से ₹203 प्रति शेयर तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी की कुल वैल्यूएशन ₹417.6 करोड़ आंकी गई है।
शेयर ऑलॉटमेंट: आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 22 जून को फाइनल होने की उम्मीद है।
लिस्टिंग डेट: कंपनी के शेयर 24 जून को एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं।
क्या करती है कंपनी और कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?
साल 1994 में स्थापित हुई क्ले क्राफ्ट इंडिया घरों, कॉरपोरेट और होटल-रेस्टोरेंट (HoReCa) सेगमेंट के लिए डिनर सेट, मग, प्लैटर, टी-कॉफ़ी सेट और किचनवेयर बनाती है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के पोर्टफोलियो में विभिन्न ब्रांड्स के तहत करीब 5,770 SKUs शामिल थे और कंपनी में 1,390 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड का बड़ा हिस्सा बिजनेस विस्तार पर खर्च करेगी। इसमें से करीब ₹97 करोड़ का इस्तेमाल राजस्थान के मांडा में एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों में इस्तेमाल होगी।
ग्रे मार्केट में बंपर डिमांड, 19% लिस्टिंग गेन के संकेत
अनऑफिशियल ग्रे मार्केट में क्ले क्राफ्ट इंडिया के शेयरों की मजबूत डिमांड देखी जा रही है। Investorgain के मुताबिक, इसका जीएमपी फिलहाल +40 पर ट्रेंड कर रहा है। इस हिसाब से देखें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड ₹203 के मुकाबले इसके ₹243 पर लिस्ट होने की संभावना है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को करीब 19% का बंपर मुनाफा मिल सकता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।