Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: Temasek और ADIA भी पैसा लगाने की तैयारी में, 23 फरवरी से खुलेगा इश्यू

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: घरेलू म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियां भी इस पब्लिक इश्यू में दिलचस्पी दिखा रही हैं। IPO नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपने IPO से लगभग 31 अरब रुपये जुटाना चाहती है।

टेमासेक होल्डिंग्स Pte और अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के IPO में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि सॉवरेन वेल्थ फंड्स, कॉर्नरस्टोन इनवेस्टर्स के तौर पर पार्टिसिपेट करने के लिए तैयार हैं। ऐसे इनवेस्टर्स को कुछ समय के लिए शेयर होल्ड करने बदले में एक डील में गारंटीड एलोकेशन मिलता है। इसके अलावा HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी सहित घरेलू म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियां भी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के पब्लिक इश्यू में दिलचस्पी दिखा रही हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि बातचीत चल रही है और एंकर एलोकेशंस की डिटेल्स अभी भी बदल सकती हैं। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपने IPO से लगभग 31 अरब रुपये जुटाना चाहती है। इसका पब्लिक इश्यू 23 फरवरी को खुलने वाला है और 25 फरवरी को बंद होगा। इसमें 1200 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी होने वाले हैं। साथ ही 1900 करोड़ रुपये के 1.80 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा।

कब होगी लिस्टिंग


IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 26 फरवरी को फाइनल होने वाला है। कंपनी की लिस्टिंग BSE, NSE पर 2 मार्च को हो सकती है। इस पब्लिक इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 1000—1053 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 14 शेयर है। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में ब्रुकफील्ड कॉर्प का पैसा लगा हुआ है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए लगभग 9.3 अरब रुपये के शेयर अलग रखे गए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते प्री-IPO प्लेसमेंट में 15 अरब रुपये जुटाए थे।

इस IPO के लिए Axis Capital Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. है। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह से चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

KKR के निवेश वाली हीरो फ्यूचर एनर्जीज आईपीओ के लिए जल्द फाइल कर सकती है पेपर्स, जानिए क्या है पूरा प्लान

कंपनी की वित्तीय सेहत

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस की अप्रैल-सितंबर 2025 तिमाही में इनकम 969.35 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 19 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 10,121.46 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान इनकम 1,610.34 करोड़ रुपये दर्ज की गई। शुद्ध मुनाफा 19.43 करोड़ रुपये रहा। IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।