Get App

Mahanadi Coalfields IPO: कोल इंडिया की एक और सब्सिडियरी होगी लिस्ट, IPO जल्द; सरकार ने दी मंजूरी

Mahanadi Coalfields IPO: मंजूर की गई रूपरेखा के अनुसार, कोल इंडिया लिमिटेड MCL के IPO में मौजूदा शेयरों के OFS के जरिए और उसके बाद एक या ज्यादा चरणों में हिस्सेदारी बेच सकती है। इससे पहले भारत कोकिंग कोल लिमिटेड जनवरी 2026 में और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट मार्च 2026 में लिस्ट हुई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 16, 2026 पर 2:42 PM
Mahanadi Coalfields IPO: कोल इंडिया की एक और सब्सिडियरी होगी लिस्ट, IPO जल्द; सरकार ने दी मंजूरी
IPO में OFS के तहत कोल इंडिया 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी।

कोल इंडिया लिमिटेड की एक और सब्सिडियरी शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली है और वह है- महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL)। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने MCL की लिस्टिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के IPO में नए शेयर तो जारी होंगे ही, साथ ही कोल इंडिया की ओर से 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के तहत 25 प्रतिशत तक हिस्सेदारी भी बेची जाएगी।

प्रस्ताव को DIPAM और कोयला मंत्रालय ने तैयार किया है। इसे कोल इंडिया लिमिटेड और MCL का बोर्ड मंजूरी दे चुका है। मंजूर की गई रूपरेखा के अनुसार, कोल इंडिया लिमिटेड MCL के IPO में मौजूदा शेयरों के OFS के जरिए और उसके बाद एक या ज्यादा चरणों में हिस्सेदारी बेच सकती है।

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड पहले IPO में नए इक्विटी शेयर जारी करके और/या बाद में फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO), क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या SEBI द्वारा मंजूर किए गए अन्य तरीकों से पूंजी जुटा सकती है। विनिवेश और पूंजी जुटाने की प्रक्रिया एक साथ या अलग-अलग, एक या ज्यादा चरणों में की जा सकती है।

2030 तक CIL की सभी सहायक कंपनियां लिस्ट कराने का है प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें