18 मई से शुरू हफ्ते में देश में 4 नए IPO खुलने वाले हैं। लेकिन सभी SME सेगमेंट के हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया IPO नहीं आ रहा है। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुला कोई पब्लिक इश्यू भी नहीं होगा। शेयर बाजार में होने वाली नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में केवल 2 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। ये दोनों कंपनियां भी SME हैं। आइए जानते हैं डिटेल...
NFP Sampoorna Foods IPO: ₹24.53 करोड़ का इश्यू 18 मई को खुलेगा और 20 मई को बंद होगा। इसमें ₹24.53 करोड़ के 45 लाख नए शेयर जारी होंगे। प्राइस बैंड ₹52-₹55 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 21 मई को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 25 मई को हो सकती है।
Teamtech Formwork Solutions IPO: कंपनी ₹50.15 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू 19 मई को ओपन होने वाला है। इसमें ₹50.15 करोड़ के 80 लाख नए शेयर जारी होंगे। बोली ₹61-₹63 प्रति शेयर के प्राइस बैंड में लगाई जा सकती है। लॉट साइज 2,000 शेयर है। IPO की क्लोजिंग 21 मई को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 22 मई को फाइनल हो सकता है। कंपनी के NSE SME पर 26 मई को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Harikanta Overseas IPO: यह 20 मई को खुलकर 22 मई को बंद होगा। इसमें 27 लाख नए शेयर जारी होंगे। कंपनी का इरादा ₹25.63 करोड़ जुटाने का है। पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹91-₹96 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,200 शेयर है। IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 25 मई को फाइनल होगा। शेयर BSE SME पर 27 मई को शुरुआत कर सकते हैं।
Vegorama Punjabi Angithi IPO: ₹38.38 करोड़ का पब्लिक इश्यू 20 मई को ओपन होने वाला है। प्राइस बैंड ₹73-₹77 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,600 शेयर है। IPO में ₹30.70 करोड़ के 40 लाख नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹7.68 करोड़ के 10 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। इश्यू 22 मई को बंद होगा, जिसके बाद अलॉटमेंट 25 मई को फाइनल होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 मई को हो सकती है।
इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग
नए शुरू हो रहे सप्ताह में 19 मई को NSE SME पर RFBL Flexi Pack की लिस्टिंग हो सकती है। इसका IPO ₹35.33 करोड़ का था और 21.48 गुना भरा था। इसी दिन BSE SME पर Goldline Pharmaceutical के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इस कंपनी का पब्लिक इश्यू ₹11.61 करोड़ का था और 840.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।