Get App

Coca-Cola IPO: भारत में बॉटलिंग बिजनेस का IPO लाएगी कोका-कोला, $10 अरब के वैल्यूएशन पर नजर

Coca-Cola IPO: बेवरेज दिग्गज कोका-कोला भारत में अपनी बॉटलिंग यूनिट HCCB का IPO लाने की तैयारी में है। दिसंबर में ड्राफ्ट पेपर दाखिल हो सकता है। कंपनी की वैल्यूएशन करीब 10 अरब डॉलर रखने की योजना है। जानिए IPO से जुड़े अहम अपडेट।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 5:13 PM
Coca-Cola IPO: भारत में बॉटलिंग बिजनेस का IPO लाएगी कोका-कोला, $10 अरब के वैल्यूएशन पर नजर
Coca-Cola अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट की वैल्यूएशन करीब 10 अरब डॉलर रखना चाहती है।

Coca Cola IPO: ग्लोबल बेवरेज कंपनी कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट Hindustan Coca-Cola Beverages (HCCB) का IPO लाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कोका-कोला दिसंबर में IPO का ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने पर विचार कर रही है।

Bloomberg के मुताबिक, Coca-Cola ने IPO पर काम कर रहे बैंकों की टीम में Axis Capital और IIFL Capital Services को भी जोड़ा है। इससे पहले Kotak Mahindra Capital, Citigroup, JPMorgan Chase और Morgan Stanley भी इस डील पर काम कर रहे थे।

₹10 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का लक्ष्य

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPO में ज्यादातर हिस्सेदारी मौजूदा निवेशक बेच सकते हैं। Coca-Cola अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट की वैल्यूएशन करीब 10 अरब डॉलर रखना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें