Cosmic CRF IPO : पहले दिन निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, महज 7% सब्सक्राइब हो सका इश्यू

Cosmic CRF मैनुफैक्चरिंग कंपनियों और रेलवे को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करती है। 60 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ में 16 जून तक निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी में इसे कितना सब्सक्रिप्शन मिला है

अपडेटेड Jun 14, 2023 पर 8:52 PM
कॉस्मिक CRF के आईपीओ को आज 14 जून को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली है।

Cosmic CRF IPO: कॉस्मिक CRF के आईपीओ को आज 14 जून को निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 7 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक रिटेल इन्वेस्टर्स ने इसमें सबसे अधिक निवेश किया है। यह कंपनी मैनुफैक्चरिंग कंपनियों और रेलवे को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करती है। 60 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ में 16 जून तक निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अलग-अलग कैटेगरी में इसे कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0


नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 2 फीसदी

रिटेल इन्वेस्टर्स - 8 फीसदी

टोटल - 0.07 फीसदी

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट की बात करें तो यह इश्यू प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 10 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहा है। इस हिसाब से निवेशकों को 3.03 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर आईपीओ में पैसे लगाने का फैसला लेना चाहिए।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18.22 लाख नए इक्विटी शेयरों को जारी करने की योजना है। इश्यू की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 जून को फाइनल होगा और बीएसई-एसएमई पर इसके शेयरों की एंट्री 26 जून को होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार मास सर्विसेज (Mas Services) है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा मैनुफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में होगा।

Cosmic CRF की डिटेल्स

दो साल पहले बनी यह कंपनी मैनुफैक्चरिंग कंपनियों को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करती है। इसके क्लाइंट्स में टीटागढ़ वैगव्स, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज, मेलब्रो इंजीनियरिंग वर्क्स, जिंदल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और एलाइड कंस्ट्रक्शन इंजीनियर्स एंड फैब्रिकेटर्स इत्यादि शामिल हैं। इनके अलावा यह कंपनी टेंडर के जरिए रेलवे के सीधे ऑर्डर के लिए कोल्ड रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन की सप्लाई करती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।