Curefoods IPO: देश में एक के बाद एक धड़ाधड़ IPO आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम फूड और बेवरेजेस स्टार्टअप क्योरफूड्स का जुड़ने वाला है। इसे फ्लिपकार्ट के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव अंकित नागोरी ने शुरू किया है। स्टार्टअप ने अपने IPO के लिए इनवेस्टमेंट बैंकों और कानूनी फर्मों को हायर करने के लिए चर्चा शुरू कर दी है। मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि स्टार्टअप ने हाल ही में IPO के लिए बैंकरों और वकीलों के एक समूह के साथ मुलाकात की। सलाहकारों को अगले कुछ हफ्तों में फाइनल किया जा सकता है।
