DAM Capital Advisors IPO: डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए बोली लगाने की आज 23 दिसंबर को आखिरी तारीख है। शाम 5 बजे बोली बंद हो जाएगी। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के IPO को अभी तक निवेशकों से करीब 11.88 गुना अधिक बोली मिल चुकी है। DAM कैपिटल एडवाइजर्स का IPO बीते 19 दिसंबर को बोली के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 269 से 283 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर भारी प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं, जो निवेशकों की इस आईपीओ में दिलचस्पी को दिखा रहा है।
