Delta Autocorp IPO: डेल्टा ऑटोकॉर्प के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को लिस्टिंग पर तगड़ा मुनाफा होने की संभावना है। ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह पब्लिक इश्यू अंतिम दिन तक 309 गुना सब्सक्राइब हो गया। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 जनवरी को कर दिया गया है। वहीं, रिफंड की प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर 14 जनवरी को होनी है।
