Get App

Deltic SME IPO: 7 जनवरी को अपना इश्यू लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी डेल्टा ऑटोकॉर्प (Delta Autocorp) का IPO 7 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी का IPO 54.6 करोड़ रुपये का है। नए साल में SME सेगमेंट में यह छठा पब्लिक इश्यू होगा। इससे पहले नए साल में लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग, डेविन संस रिटेल, परमेश्वर मेटल, फैबटेक टेक्नोलॉजीज और इंडोबेल इन्सुलेशन का IPO लॉन्च होगा। कंपनी डेल्टिक ( Deltic) ब्रांड के नाम से IPO लॉन्च करेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 9:26 PM
Deltic SME IPO: 7 जनवरी को अपना इश्यू लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी
इस IPO के तहत 38.88 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर अंकित अग्रवाल के 3.12 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बनाने वाली कंपनी डेल्टा ऑटोकॉर्प (Delta Autocorp) का IPO 7 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी का IPO 54.6 करोड़ रुपये का है। नए साल में SME सेगमेंट में यह छठा पब्लिक इश्यू होगा। इससे पहले नए साल में लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग, डेविन संस रिटेल, परमेश्वर मेटल, फैबटेक टेक्नोलॉजीज और इंडोबेल इन्सुलेशन का IPO लॉन्च होगा। कंपनी डेल्टिक ( Deltic) ब्रांड के नाम से IPO लॉन्च करेगी।

इस IPO के तहत 38.88 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर अंकित अग्रवाल के 3.12 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को बंद हो जाएगा, जबकि इस ऑफर का एंकर बुक 6 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। शेयरों के आवंटन का फैसला 10 जनवरी को होगा।

डेल्टा ऑटोकॉर्प की शुरुआत 2016 में हुई थी और उसके पास टू-व्हीलर कैटेगरी में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा थ्री-व्हीलर कैटेगरी में इलेक्ट्रिक रिक्शा, इलेक्ट्रिक लोडर्स और इलेक्ट्रिक गार्बेज कार्ट जैसी प्रोडक्ट रेंज है। दिल्ली की यह कंपनी का मुकाबला वार्डविजार्ड इनोवेशंस एंड मोबिलिटी जैसी लिस्टेड कंपनी से है। डेल्टा ऑटोकॉर्प के पास 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 300 डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क हैं और कंपनी का फोकस मुख्य तौर पर B2B ट्रांजैक्शंस पर है।

कंपनी को 2,000 इलेक्ट्रिक कार्ट्स की सप्लाई के लिए 4 दिसंबर को डी. कुमार एंड सेल्स से लेटर ऑफ इंटेंट मिला था। डेल्टा ऑटोकॉर्प इस इश्यू से हासिल रकम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर फैब्रिकेशन एंड पेंटिंग प्लांट्स स्थापित करने, नए प्रोडक्ट्स को डिवेलप करने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें