Get App

Devyani International IPO: पिज्जा हट, KFC चलाने वाली इस कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुलेगा

Devyani International IPO: कंपनी 1400 करोड़ रुपए जुटाएगी जिसमें 440 करोड़ का फ्रेश इश्यू होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2021 पर 9:45 AM
Devyani International IPO: पिज्जा हट, KFC चलाने वाली इस कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुलेगा

Devyani International IPO: यम (Yum) ब्रांड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी Devyani International का इश्यू  4 अगस्त को खुलने वाला है। कंपनी IPO से कुल 1400 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसमें  440 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू होगी और 15,53,33,330 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।

इस ऑफर फॉर सेल के तहत Temasek Holdings की पूर्ण सब्सिडियरी कंपनी Dunearn Investments (Mauritus) Pte. Ltd और  प्रमोटर RJ कॉर्प कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। IPO में 5.5 लाख शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व होंगे।

इश्यू के प्राइस बैंड का खुलासा अी नहीं हुआ है। कंपनी का इश्यू 4 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा। अगर कंपनी एंकर बुक से फंड जुटाती है तो यह 3 अगस्त को खुलेगा।

Nykaa IPO: मुनाफे में चल रहा पहला स्टार्टअप जो IPO लाएगा, 50 करोड़ डॉलर हो सकता है साइज

इश्यू से जुटाए गए फंड में से 324 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कंपनी अपना कुछ बकाया चुकाने में करेगी। ऑफर फॉर सेल का पैसा कंपनी के शेयरहोल्डर्स के पास जाएगा। 
 
कंपनी के प्रमोटर्स में रवि कांत जयपुरिया, वरुण जयपुरिया और आरजे कॉर्प हैं। इनके पास Devyani International में 75.79 फीसदी हिस्सेदारी है।

यम ब्रांड भारत में पिज्जा हट, KFC,कोस्टा कॉफी समेत कई ब्रांड् चलाती है जिसकी सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी Devyani International है।

कोरोनावायरस संक्रमण के बावजूद 31 मार्च 2021 को खत्म 6 महीनों में कंपनी ने अपने स्टोर नेटवर्क बढ़ाया है। इसने कोर ब्रांड बिजनेस में 109 स्टोर खोले हैं। इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में जुबिलेंट फूडवर्क्स, वेस्टलाइफ डेवलपमेंट और बर्गर किंग इंडिया है।

कंपनी का प्रोफाइल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें