Nykaa IPO: मुनाफे में चल रहा पहला स्टार्टअप जो IPO लाएगा, 50 करोड़ डॉलर हो सकता है साइज

Nykaa लिस्टिंग के बाद प्रमोटरों के मालिकाना हक वाली कंपनी होगी

अपडेटेड Jul 28, 2021 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement

ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी नाइका (Nykaa) IPO लाने वाली ऐसी पहली स्टार्टअप हो सकती है जिसका कारोबार मुनाफे में है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपना आईपीओ प्लान फास्ट ट्रैक पर डाल दिया है। अगले कुछ दिनों में कंपनी सेबी  में आईपीओ से संबंधित पेपर( DRHP) दाखिल कर सकती है।

कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ के लिए इसका वैल्यूएशन 4-5 अरब डॉलर किए जाने की संभावना है लेकिन इस बारे में बहुत कुछ बाजार की स्थिति निवेशकों के सेंटिमेंट और ग्लोबल पीयर्स के वैल्यूएशन से इसकी तुलना पर निर्भर करेगा।

नाइका के आईपीओ की साइज 50 करोड़ डॉलर हो सकती है। जिसके बड़े  हिस्से में सेकेंडरी शेयरों की बिक्री शामिल हो सकती है यानी इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के तुलना में दूसरे शेयरधारकों द्वारा की जाने वाली बिक्री का हिस्सा ज्यादा बड़ा हो सकता है।

Tatva Chintan IPO: जानिए लिस्टिंग से पहले क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम और कहां हो सकती है लिस्टिंग

उम्मीद है कि इस आईपीओ में TPG Growth, Steadview Capital, Fidelity, Hero Group के सुनीलकांत मुंजाल अपने शेयरों की बिक्री करेंगे।

इस आईपीओ का फ्रेश इश्यू का हिस्सा काफी छोटा होगा। इस इश्यू में करीब 7-7.5 करोड़ डॉलर का ही फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसकी फुल साइज 4-5 करोड़ डॉलर की है। इसकी वजह यह है कि कंपनी मुनाफे में है और उसको ग्रोथ के लिए तत्काल नकद की जरुरत नहीं है।

मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नाइका (Nykaa) लिस्टिंग के बाद प्रमोटरों के मालिकाना हक  वाली कंपनी होगी क्योंकि फाल्गुनी नायर और फेमली के पास इसके 51 फीसदी से ज्यादा कंट्रोलिंग स्टेक होंगे।


मनीकंट्रोल की तरफ से इस खबर पर नाइका से स्पष्टीकरण मांगने पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।