Tatva Chintan IPO: जानिए लिस्टिंग से पहले क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम और कहां हो सकती है लिस्टिंग

Tatva Chintan IPO: ग्रे मार्केट प्रीमियम को संकेत मानें तो कंपनी के शेयर 2213 रुपए के करीब लिस्ट होंगे

अपडेटेड Jul 28, 2021 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement

Tatva Chintan IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली गुजरात की कंपनी Tatva Chintan की लिस्टिंग 29 जुलाई गुरुवार को होने वाली है। कंपनी का इश्यू प्राइस 1073-1083 रुपए था। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 1130 ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि BSE और NSE पर Tatva Chintan की बंपर लिस्टिंग होने वाली है।

अगर हम मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम को संकेत के तौर पर लें तो Tatva Chintan के शेयरों की लिस्टिंग 29 जुलाई को 2213 रुपए के आसपास हो सकती है।

Rolex Rings IPO: आज खुला इश्यू, जानिए क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए?

Tatva Chintan का इश्यू 16 जुलाई को खुला था और 20 जुलाई को बंद हुआ। कंपनी इश्यू से 500 करोड़ रुपए जुटा रही है। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी का इश्यू 180 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस साल सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला यह दूसरा शेयर था। इससे पहले MTAR Tech 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

atva Chintan के शेयर 41.62 P/E पर हैं और इसका मार्केट कैप 240.04 करोड़ रुपए है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में देखें तो आरती इंडस्ट्रीज का P/E 59.54 और नवीन फ्लोरिन का P/E 73.95 है।

तत्व चिंतन SDAs केमिकल बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके अलावा सुपर कैपिसिटर बैटरी में उपयोग होने वाले Electrolyte salts के उत्पादन में भी कंपनी का अहम स्थान है और यह कंपनी के रेवेन्यू में बड़ा योगदान करता है।

तत्व चिंतन भारत में Electrolyte salts बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। क्योंकि ग्रीन और स्टेटेनेबल टेक्नोलॉजी पर लगातार जोर दिया जा रहा है,देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में आगे Electrolyte salts के कारोबार में जोरदार ग्रोथ की उम्मीद है जिसका फायदा तत्व चिंतन को मिलेगा।

कंपनी के  Merck, Bayer AG, Asian Paints, Ipox Chemicals KFT, Laurus Labs, Tosoh Asia, SRF और Navin Fluorine जैसी कंपनियों से मजबूत कारोबारी संबंध है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।