Get App

LIC के आईपीओ में इनवेस्ट करना चाहते हैं? पेटीएम और जोमैटो के आईपीओ से ये सबक ले सकते हैं

ज्यादातर इनवेस्टर्स को यह पता नहीं होता कि वे किसी आईपीओ में पैसा क्यों लगा रहे हैं। इनवेस्टमेंट गोल (लक्ष्य) और एग्जिट स्ट्रेटेजी के बगैर किसी आईपीओ में इनवेस्ट करना सही नहीं है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 5:05 PM
LIC के आईपीओ में इनवेस्ट करना चाहते हैं? पेटीएम और जोमैटो के आईपीओ से ये सबक ले सकते हैं
न्यू एज कंपनियों का फोकस कस्टमर एक्विजेशन पर होता है। ऐसे में मुनाफा बनाने की क्षमता प्रायरिटी में नीचे चली जाती है। जो इनवेस्टर्स ज्यादा रिस्क नहीं ले सकते, उन्हें कंपनी के मुनाफे में आने तक इंतजार करना चाहिए।

देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ की बहुत चर्चा हो रही है। हालांकि, एलआईसी के आईपीओ में देर हो सकती है। बड़ी संख्या में रिटेल इनवेस्टर्स एलआईसी के आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं। हालांकि, मार्केट में उतार-चढ़ाव का असर इनवेस्टर्स के सेंटिमेंट पर पड़ा है। आईपीओ में निवेश का फैसला सोचसमझकर लेना चाहिए। हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनका ध्यान आपको रखना चाहिए।

वैल्यूएशंस और फंडामेंटल्स कैसे हैं?

इनवेस्टर्स आईपीओ में निवेश करने में एक ही गलती बार-बार करते हैं। हॉट थीम के पीछे भागना कई बार फायदेमंद नहीं रहता है। साल 2021 में टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनियों की धूम थी। लेकिन, सभी ने इनवेस्टर्स का भला नहीं किया। पेटीएम का शेयर अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले दो-तिहाई वैल्यू गंवा चुका है। इसका इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। अभी इस शेयर का भाव 634 रुपये चल रहा है। कारट्रेड और पीबी फिनटेक के शेयर का भाव आईपीओ के प्राइस से नीचे आ गया है।

यह भी पढ़ें : Sensex 8 सत्र में 5000 अंक चढ़ा, इनवेस्टर्स की वेल्थ 19 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें