Elin Electronics IPO Listing: साल की आखिरी लिस्टिंग ने किया निराश, निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

Elin Electronics IPO Listing: इस साल की आखिरी लिस्टिंग ने भी निवेशकों का निराश किया है। एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार छठी कंपनी रही जिसकी मार्केट में एंट्री फीकी रही। 247 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह 1.5 फीसदी नीचे 243 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 11:39 AM
Elin Electronics IPO का 475 करोड़ रुपये का आईपीओ 3.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

Elin Electronics IPO Listing: आज 30 दिसंबर को घरेलू शेयर मार्केट में इस साल 2022 की आखिरी लिस्टिंग हुई और इसने निवेशकों का निराश किया। फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) के शेयरों की शुरुआत फीकी रही। 247 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह 1.5 फीसदी नीचे 243 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। यह लगातार छठा आईपीओ रहा जिसने निवेशकों को निराश किया। इससे पहले केफिन टेक (KFin Tech), सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards), अबांस होल्डिंग्स (Abans Holdings), लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) और यूनीपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) की लिस्टिंग ने निराश किया था।

अब क्या करना चाहिए निवेशकों को?

आयरन, मिक्सचर, ग्राइंडर, टोस्टर, हेयर ड्रायर और हेयर स्ट्रेटनर बनाने वाली एलिन की कमजोर लिस्टिंग के बाद निवेशक इसमें निवेश बनाए रखने का फैसला कंपनी के पॉजिटिव-निगेटिव के आधार पर ले सकते हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग के मुताबिक कंपनी के साथ सबसे बड़ा रिस्क ये है कि इसका आधे से अधिक बिजनेस टॉप के 5-6 क्वाइंट के जरिए आता है।


Uzbekistan Cough Syrup Case: Marion Biotech के खिलाफ कड़ा एक्शन, सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, पूरा प्रोडक्शन ही बंद करने का आदेश

वहीं यह ऐसे सेग्मेंट में है जिसमें कंपटीशन भी तगड़ा है। वहीं कंपनी के पॉजिटिव साइड की बात करें तो कंपनी पर कर्ज का बोझ कम है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों से यह कर्ज मुक्त हो सकती है। इसके अलावा कंपनी अपने विस्तार पर फोकस कर रही है जो निवेश के लिए पॉजिटिव है।

Elin Electronics IPO को 3.09 गुना मिला था रिस्पांस

एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स का 475 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20-22 दिसंबर के बीच खुला था। यह इश्यू 3.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा सबसे कम 2.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) का हिस्सा 4.51 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का हिस्सा 3.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के जरिए कंपनी ने 175 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने, प्लांट को अपग्रेड और विस्तार करने, और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।