Uzbekistan Cough Syrup Case: Marion Biotech के खिलाफ कड़ा एक्शन, सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, पूरा प्रोडक्शन ही बंद करने का आदेश

Uzbekistan Cough Syrup Case: कफ सिरप के चलते उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत के मामले में दवा कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। इसे बनाने वाली कंपनी Marion Biotech के नोएडा प्लांट की जांच तो चल ही रही है लेकिन दवा नियामक ने पूरा प्रोडक्शन बंद करने का आदेश दिया है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 10:49 AM
उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि मैरिओन बॉयोटेक के कफ सिरप Doc-1 Max के चलते 21 बच्चों को सांस की बीमारियों हो गई और इसमें से 18 की मौत हो गई।

Uzbekistan Cough Syrup Case: उत्तर प्रदेश की दवा नियामक ने मैरिओन बॉयोटेक (Marion Biotech) को नोएडा प्लांट में सभी दवाइयों को बनाने पर रोक लगा दिया है। जांच अधिकारियों के मुताबिक इस प्लांट में गुड मैन्यूफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) के शेड्यूल एम का उल्लंघन हो रहा था जिसके चलते कंपनी को प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद करने का निर्देश दिया गया है। सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल को इसकी जानकारी मिली है। यह फैसला प्लांट के निरीक्षण के बाद लिया गया है और इसकी जांच आज (30 दिसंबर) आधी रात में की गई। मैरिओन बॉयोटेक के प्लांट पर बैन लगाने का फैसला केंद्रीय दवा नियामक और यूपी के दवा नियामक की जांच के आधार पर लिया गया है।

क्या लाइसेंस कैंसल होगा?

एक केंद्रीय दवा नियामक ने बताया कि जांच की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है। इसने कंपनी को बताना होगा कि जीएमपी के नियमों को लेकर उनका रवैया क्या है। जीएमपी का मतलब है कि उत्पादन को लेकर किन नियमों का पालन करना है। हालांकि ऑफिशियल ने यह नहीं बताया कि क्या कंपनी का लाइसेंस रद्द होगा। उन्होंने बताया कि अभी जांच चल रही है।

Uzbekistan Cough Syrup Case: कफ सिरप के चलते 18 बच्चों की मौत में बढ़ा जांच का दायरा, इसे बनाने वाली कंपनी की सभी दवाइयों की होगी टेस्टिंग 


क्या है पूरा मामला

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि मैरिओन बॉयोटेक के कफ सिरप Doc-1 Max के चलते 21 बच्चों को सांस की बीमारियों हो गई और इसमें से 18 की मौत हो गई। उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की शुरुआती जांच में पाया गया कि इस कफ सिरप में एथिलीन ग्लाईकॉल पाया गया जिसके चलते बच्चों के साथ हादसा हुआ। इसके बाद भारत में भी इस सिरप बनाने वाली कंपनी के प्लांट की जांच शुरू हुई।

इस सिरप के सैंपल को चंडीगढ़ की टेस्टिंग लैब में भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कल कहा था कि भारतीय दवा नियामक लगातार उज्बेकिस्तान के दवा नियामक के संपर्क में हैं। वहीं कंपनी के लीगल हेड हसन रजा ने बच्चों की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाया जाएगा। हसन के मुताबिक कफ सिरप का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।