Elin Electronics IPO Listing: आज 30 दिसंबर को घरेलू शेयर मार्केट में इस साल 2022 की आखिरी लिस्टिंग हुई और इसने निवेशकों का निराश किया। फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर मोटर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) के शेयरों की शुरुआत फीकी रही। 247 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह 1.5 फीसदी नीचे 243 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। यह लगातार छठा आईपीओ रहा जिसने निवेशकों को निराश किया। इससे पहले केफिन टेक (KFin Tech), सुला विनयार्ड्स (Sula Vineyards), अबांस होल्डिंग्स (Abans Holdings), लैंडमार्क कार्स (Landmark Cars) और यूनीपार्ट्स इंडिया (Uniparts India) की लिस्टिंग ने निराश किया था।
