Elin Electronics IPO: आज अलॉट होंगे शेयर, क्या हैं ग्रे मार्केट के संकेत, ऐसे चेक करें एप्लिकेशन स्टेटस

Elin Electronics IPO:निवेशक शेयर अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। इक्विटी शेयर 29 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, लिस्टिंग की तारीख 20 दिसंबर है

अपडेटेड Dec 27, 2022 पर 3:53 PM
Elin Electronics के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 27 दिसंबर को फाइनल हो सकता है।

Elin Electronics IPO share allotment: फ्रैक्शनल हॉर्सपॉवर बनाने वाली देश की लीडिंग कंपनी Elin Electronics के शेयर अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए जरूरी खबर है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 27 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। ऐसे में अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया था तो अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस BSE की वेबसाइट पर या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। असफल निवेशकों को 28 दिसंबर तक रिफंड मिल जाएगा और इक्विटी शेयर 29 दिसंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। लिस्टिंग की तारीख 20 दिसंबर है।

निवेशकों का मिला था अच्छा रिस्पॉन्स

यह आईपीओ 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शनल के लिए खुला था। इस दौरान, इस इश्यू को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंति दिन तक यह आईपीओ 3.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके तहत, रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 2.20 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 4.51 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 3.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।


ग्रे मार्केट के क्या हैं संकेत

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की लिस्टिंग को लेकर नेगेटिव संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह ग्रे मार्केट में 240 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि इश्यू का अपर प्राइस बैंड 247 रुपये है। इसका मतलब है कि निवेशकों को प्रति शेयर 7 रुपये यानी 2.83 फीसदी का नुकसान हो सकता है।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस

  • इश्यू के टाइप में इक्विटी और इश्यू के नाम मे Elin Electronics सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन नंबर या परमानेंट अकाउंट नंबर दर्ज करें।
  • बॉक्स को चेक करें (मैं रोबोट नहीं हूं) और अंत में सर्च बटन पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें- Elin Electronics.
  • इसके बाद एप्लिकेशन नबंर, डीमैट अकाउंट या पैन दर्ज करें।
  • कैप्चा दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।