ESAF Small Finance Bank के IPO को शानदार रिस्पॉन्स, अंतिम दिन तक 73.15 गुना सब्सक्राइब

ESAF Small Finance Bank IPO : ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज बना हुआ है। अनलिस्टेड मार्केट में यह इश्यू आज 7 नवंबर को यह 35 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 81 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड Nov 07, 2023 पर 7:03 PM
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

ESAF Small Finance Bank IPO : ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अंतिम दिन तक यह इश्यू 73.15 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 422.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 5.77 करोड़ शेयर हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक का मकसद अपर प्राइस बैंड के हिसाब से IPO के जरिये 463 करोड़ रुपये जुटाना है। बैंक ने ऑफर में 390.70 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 72.30 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी है। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 173.52 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) - 84.37 गुना


रिटेल इनवेस्टर्स - 16.97 गुना

टोटल - 73.15 गुना

(BSE, 07 Nov 2023 | 06:18:00 PM)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज बना हुआ है। अनलिस्टेड मार्केट में यह इश्यू आज 7 नवंबर को यह 35 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 81 रुपये के भाव पर होने की संभावना है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

IPO में नए शेयरों की बिक्री से होने वाली आय का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक के टियर-I कैपिटल बेस को बढ़ाने और व्यवसाय को बढ़ाने के लिए के लिए किया जाएगा। ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट इस ऑफर के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रार है। बैंक को IPO के लिए 17 अक्टूबर को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई थी।

कब होगी लिस्टिंग

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 10 नवंबर तक IPO शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप देगा और इक्विटी शेयर 15 नवंबर तक पात्र निवेशकों के डीमैट खातों में जमा कर दिए जाएंगे। IPO शेड्यूल के अनुसार शेयर बाजारों में बैंक की लिस्टिंग 16 नवंबर को हो सकती है। ESAF, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाद शेयर बाजार में लिस्ट होने वाला छठा स्मॉल फाइनेंस बैंक होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।