FedFina IPO: फेडरल बैंक की सब्सिडियरी कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (FedFina) ने IPO के लिए सेबी को आवेदन जमा कर दिए हैं। कंपनी 900 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू जारी करेगी और 45,714,286 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचेगी। कंपनी के ड्रफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर और इनवेस्टर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
ऑफर फॉर सेल में 16,497,973 इक्विटी शेयर फेडरल बैंक और 29,216,313 इक्विटी शेयर ट्रू नॉर्थ फंड VI LLP बेच रही है। शेयर बेचने के बावजूद कंपनी में फेडरल बैंक की हिस्सेदारी 51% से ज्यादा बनी रहेगी।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल?
FedFina फ्रेश इश्यू से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल टीयर-1 कैपिटल बेस बनाए रखने और भविष्य में बिजनेस ग्रोथ और एसेट्स को बनाए रखने में करेगी।
FedFina एक NBFC कंपनी है जिसका फोकस रिटेल ग्राहकों पर है। यह ट्वीन इंजन बिजनेस मॉडल पर चलती है। कंपनी MSMEs और स्वरोजगार करने वालों को इंस्टॉलमेंट लोन और गोल्ड लोन देती है। कंपनी का मानना है कि अपने लॉन्ग ऑपरेटिंह हिस्ट्री, ट्रैक रिकॉर्ड, मैनेजमेंट एक्सपर्टीज और फेडरल बैंक ब्रांड के साथ वह इस मार्केट में बेहतर ढंग से अपनी पोजीशन बना सकती है।
कंपनी के इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स ICICI सिक्योरिटीज, इक्विरस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल शामिल हैं।