Get App

GB Logistics Commerce IPO के लिए प्राइस बैंड तय, 24 जनवरी से लगा सकेंगे पैसे

GB Logistics Commerce IPO से हासिल इनकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज की अदायगी, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, ट्रक चेसिस और ट्रक बॉडी की खरीद पर खर्च के लिए और सामान्य कंपनी जरूरतों के लिए करेगी। कंपनी का वित्त वर्ष 2024 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 115.62 करोड़ रुपये रहा था

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 9:49 AM
GB Logistics Commerce IPO के लिए प्राइस बैंड तय, 24 जनवरी से लगा सकेंगे पैसे
GB Logistics Commerce के शेयर BSE SME पर 31 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं।

GB Logistics Commerce IPO: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड का 25.07 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 24 जनवरी को खुल रहा है। कंपनी ने इसके लिए 95-102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। लॉट साइज 1200 है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि IPO की क्लोजिंग 28 जनवरी को होगी। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 29 जनवरी को फाइनल होगा और शेयर BSE SME पर 31 जनवरी को लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी अपने IPO से 25.07 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू में केवल 24.58 लाख नए शेयर जारी होंगे। GB Logistics IPO के लिए SKI Capital Services Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर है। Maashitla Securities Private Limited रजिस्ट्रार और Svcm Securities Private Limited मार्केट मेकर है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत एन लखानी का कहना है कि कंपनी इस IPO से हासिल इनकम का इस्तेमाल कर्ज की अदायगी, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, ट्रक चेसिस और ट्रक बॉडी की खरीद पर खर्च के लिए और सामान्य कंपनी जरूरतों के लिए करेगी।IPO में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें