Global Longlife Hospital IPO: जानिए कब खुलेगा इश्यू और क्या है प्राइस बैंड, पढ़िए इश्यू से जुड़ी 10 खास बातें

Global Longlife Hospital के इश्यू में एक बिडर सिर्फ एक लॉट के लिए बोली लगा सकता है

अपडेटेड Apr 20, 2022 पर 10:52 AM
Global Longlife Hospital का इश्यू 21 अप्रैल को खुलने वाला है

Global Longlife Hospital IPO: ग्लोबल लॉन्गलाइफ हॉस्पिटल का इश्यू 21 अप्रैल को खुलेगा और 25 अप्रैल को बंद होगा। यह SME कंपनी है और इसकी लिस्टिंग भी एक्सचेंज की SME कैटेगरी में होने वाली है। Global Longlife Hospital ने पहले NSE SME में लिस्टिंग के लिए DRHP जमा किया था। लेकिन कल सुबह यह इश्यू BSE SME में लिस्टिंग के लिए खुलने वाला है।

Global Longlife Hospital IPO का इश्यू प्राइस 140 रुपए तय किया गया है। कंपनी की योजना इश्यू से 49 करोड़ रुपए जुटाने की है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसमें 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 3,500,000 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

इस Stock Market Scam पर Zerodha ने किया अलर्ट, कहा- धोखे से बचने के लिए 3 टिप्स करें फॉलो


जानिए इस इश्यू से जुड़ी 10 खास बातें

Global Longlife Hospital का इश्यू 21 अप्रैल को खुलेगा और 25 अप्रैल को बंद होगा।

कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस 140 रुपए तय हुआ है।

Global Longlife Hospital अपने IPO से 49 करोड़ रुपए जुटाने वाली है।

कंपनी के एक लॉट में 1000 शेयरों का है। यानी निवेशकों को इसके इश्यू में कम से कम 1,40,000 रुपए निवेश करना होगा।

Global Longlife Hospital के इश्यू में एक बिडर सिर्फ एक लॉट के लिए बोली लगा सकता है।

कंपनी के शेयरों का आवंटन 29 अप्रैल 2022 को होगा।

Global Longlife Hospital की लिस्टिंग BSE SME एक्सचेंज पर होगी।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 5 मई 2022 को होने वाली है।

Global Longlife Hospital के प्रमोटर सुरेशकुमार बाबूलाल जानी और ध्रुव सुरेशकुमार जानी हैं।

Global Longlife Hospital गुजरात की एक मल्टी स्पेशियालिटी टेरिटरी केयर अस्पताल है। इसमें मेडिकल और सर्जिकल स्पेशियालिटी के साथ 110 बेड हैं। 31 दिसंबर 2021 तक कंपनी के पास 11 फुल टाइम कंसल्टेंट्स और 30 अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम है। कंपनी के कर्मचारियों में 37 नर्स और 50 से ज्यादा पैरामेडिकल फार्मसिस्ट, कॉरपोरेट और सपोर्ट स्टाफ हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।