Global Surfaces IPO : रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई दिलचस्पी, कमजोर बाजार में पहले दिन 42% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Global Surfaces IPO : इस आईपीओ को अब तक 29 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इसे 22,29,600 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 77,49,000 शेयर हैं। इस आईपीओ को लेकर अब तक सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 7:47 PM
नेचुरल स्टोन प्रोसेस करने और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली दिग्गज कंपनी Global Surfaces के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिन है।

Global Surfaces IPO : नेचुरल स्टोन प्रोसेस करने और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली दिग्गज कंपनी Global Surfaces के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिन था। कमजोर बाजार के बावजूद इस आईपीओ को 42 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। अब तक 32,75,300 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं, जबकि ऑफर पर 77,49,000 शेयर हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है। बता दें कि 155 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशक 15 मार्च तक पैसे लगा सकते हैं।

इसके लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि कंपनी ने एंकर निवेशकों से 46.49 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1 फीसदी

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स - 57 फीसदी

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स - 60 फीसदी

टोटल- 42 फीसदी

(13 मार्च 2023 को 5:00:00 बजे तक)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह 27 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से इस आईपीओ की लिस्टिंग 167 रुपये के भाव पर हो सकती है। निवेशकों को लगभग 20 फीसदी का मुनाफा होने की उम्मीद है।

Global Surfaces IPO की डिटेल

इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 85.20 लाख इक्विटी शेयर नए जारी होंगे और 25.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत जारी होंगे। इश्यू का लॉट साइज 100 शेयरों का तय किया गया है। इस आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB), 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

आईपीओ की सफलता के बाद नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों को सब्सिडियरी Global Surfaces FZE में निवेश किया जाएगा। इस निवेश का इस्तेमाल दुबई के द जेबेल अली फ्री जोन में इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज के लिए प्लांट बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 20 मार्च और बीएसई-एनएसई पर लिस्टिंग 23 मार्च को होगी।

कंपनी के बारे में

Global Surfaces नेचुरल स्टोन को प्रोसेस करती है और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज की मैनुफैक्चरिंग करती है। इसके जयपुर में दो प्लांट्स हैं। वहीं इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री दुनिया भर में होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 20.96 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 33.93 करोड़ रुपये, फिर वित्त वर्ष 2021-22 में 35.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में इसे 13.59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।