Hemant Surgical Industries के IPO को शानदार रिस्पॉन्स, दूसरे दिन तक 27.57 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Hemant Surgical Industries का IPO आज दूसरे दिन तक कुल 27.57 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 85-90 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 24.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है

अपडेटेड May 25, 2023 पर 9:25 PM
हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज (Hemant Surgical Industries) के SME IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज (Hemant Surgical Industries) के SME IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 25 मई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही यह 27.57 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ में शुक्रवार, 26 मई तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने इस इश्यू के लिए 85-90 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 24.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 फीसदी, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया है।

किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

आज दूसरे दिन तक यह आईपीओ कुल 27.57 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 46.13 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 20.52 फीसदी और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 2.28 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस ऑफर में 10 रुपये के फेस मूल्य के साथ 27,60,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है। हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर है। हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज के आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयर है।

अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 144000 रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 31 मई को होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर शुक्रवार, 2 जून को सफल बिडर्स के डीमैट अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 5 जून को होगी।

कंपनी के बारे में

मुंबई स्थित हेमंत सर्जिकल इंडस्ट्रीज की स्थापना साल 1989 में हुई थी। मेडिकल सप्लाई और डिस्पोजेबल के प्रोडक्शन में कंपनी को 30 साल से अधिक का अनुभव है। इसके प्रोडक्ट किडनी की बीमारी, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी, क्रिटिकल केयर और रेडियोग्राफी जैसी स्थितियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।