Get App

Hero Motors IPO: ₹1000 करोड़ के इश्यू का प्राइस बैंड फिक्स, इस भाव पर लगा सकेंगे बोली

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। अब इसके शेयरों के लिस्टिंग की तैयारी चल रही है। इसके ₹1000 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। आईपीओ में निवेश का फैसला लेने से पहले चेक करें कि कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और इसके शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 9:24 AM
Hero Motors IPO: ₹1000 करोड़ के इश्यू का प्राइस बैंड फिक्स, इस भाव पर लगा सकेंगे बोली
Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स का ₹1000 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-18 सितंबर तक खुला रहेगा।

Hero Motors IPO: ऑटो कंपोनेंट्स और एडवांस्ड मोबिलिटी मैन्युफैक्चरर हीरो मोटर्स आईपीओ ला रही है। इसके ₹1 हजार करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड भी अब फिक्स हो चुका है। निवेशक इस आईपीओ में ₹79-₹84 के प्राइस बैंड में बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत अपनी हिस्सेदारी भी हल्की करेंगे। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो फिलहाल इसके शेयरों को लेकर कोई खास हलचल नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Hero Motors IPO की खास बातें

हीरो मोटर्स का ₹1000 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर तक इसमें पैसे लगाने का मौका मिलेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस ₹79-₹84 फिक्स किया गया है और लॉट साइज 178 शेयरों का है। इस इश्यू के तहत ₹600 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे तो साथ ही ₹400 करोड़ के शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी।

इस आईपीओ का 35% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है तो आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद 21 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा और फिर जिन्हें शेयर एलॉट होंगे, उनके डीमैट खाते में इसे 22 सितंबर को क्रेडिट कर दिया जाएगा। इसके बाद मार्केट में शेयरों की 23 सितंबर को एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें