Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल आज खुला, सरकार 10% स्टेक बेचकर 1100 करोड़ जुटाएगी

हिंदुस्तान कॉपर के ऑफर फॉर सेल का इश्यू प्राइस 116 रुपए तय किया गया है

अपडेटेड Sep 16, 2021 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement

सरकार हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) में 10% हिस्सेदारी बेच रही है। 16 सितंबर को कंपनी का OFS खुला है। सरकार अपना स्टेक बेचकर 1122 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टेमंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने बुधवार को ट्वीट करके कहा है, "सरकार हिंदुस्तान कॉपर में 10 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी। इसमें 5% ग्रीन शू ऑप्शन है। हिंदुस्तान कॉपर का ऑफर फॉर सेल्स आज यानी 16 सितंबर को खुलेगा। रिटेल इनवेस्टर्स शुक्रवार को बोली लगा सकते हैं।" 

LIC IPO: 10 लाख करोड़ का वैल्यूएशन चाहती है भारत सरकार, इस घाटे को करेगी पूरा

हिंदुस्तान कॉपर के ऑफर फॉर सेल का इश्यू प्राइस 116 रुपए तय किया गया है। बुधवार को हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 1.27% गिरकर 124.5 रुपए बंद हुए हैं। फिस्कल ईयर 2021 में हिंदुस्तान कॉपर का नेट प्रॉफिट 110 करोड़ रुपए रहा जबकि इससे पहले फिस्कल ईयर 2020 में 598 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।

सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (CPSE) की कुल आमदनी फिस्कल ईयर 2021 में 1822 करोड़ रुपए रही। जबकि फिस्कल 2020 में कंपनी की आमदनी 888.81 करोड़ रुपए थी।

सरकार ने फिस्कल ईयर 2022 में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का टारगेट रखा है। हालांकि सरकार अभी तक सिर्फ 8369 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। सरकार ने एक्सिस बैंक में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। सरकार ने यह हिस्सेदारी SUUTI (pecified Undertaking of the Unit Trust of India) के जरिए बेची थी। एक्सिस बैंक में हिस्सेदारी बेचकर सरकार ने 3994 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जबकि NMDC में हिस्सेदारी बेचकर 3654 करोड़ रुपए जुटाए थे। वहीं Hudco में स्टेक बेचकर सरकार ने 720 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

Sansera Engineering IPO: दूसरे दिन अब तक 75% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, क्या चल रहा है GMP?



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।