Honasa Consumer IPO: प्राइस बैंड फिक्स, इस भाव पर आईपीओ में लगा सकेंगे पैसे

Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा (the Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। होनासा कंज्यूमर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा। चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है?

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Honasa Consumer IPO: होनासा कंज्यूमर ने पिछले साल दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और इस साल अगस्त में इसे बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी और अब यह आईपीओ ला रही है।

Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा (The Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। इसके आईपीओ में 308-324 रुपये के प्राइस बैंड में निवेश कर सकेंगे। होनासा कंज्यूमर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयर जारी होंगे। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और इस साल अगस्त में इसे बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी और अब यह आईपीओ ला रही है।

Honasa Consumer IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से यह आईपीओ 1700 करोड़ रुपये का है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयर जारी होंगे। इस आईपीओ के जरिए वरुण अलघ और गजल अलघ, सोफिना वेंचर्स एसए, इवोल्वेंस, फायरसाइड वेंचर्स, स्टेलरिस वेंचर पार्टनर्स, स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रिषभ हर्ष मारीवाला और रोहित कुमार बंसल अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। हालांकि सिकोईया कैपिटल की इस इश्यू के जरिए अपनी हिस्सेदारी हल्की करने की कोई योजना नहीं है।


अब आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो ऑफर फॉर सेल के पैसे जो शेयर बेचेंगे, उन्हें मिलेंगे। वहीं नए शेयर जारी कर जो पैसे कंपनी को मिलेंगे. वह विज्ञापनों, नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स खोलने, नए सैलून खोलने के लिए बीब्लंट में निवेश, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में निवेश और इनऑर्गेनिक ग्रोथ में होगा।

Honasa Consumer IPO के वैल्यूएशन पर हो चुका है विवाद

Honasa Consumer के बारे में

वर्ष 2016 में शार्क टैंक (Shark Tank) फेम पति-पत्नी वरुण और गजल अलघ ने होनासा कंज्यूमर की शुरुआत की थी। जनवरी 2022 में इसने 120 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर 5.2 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था और यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुई थी। वित्तीय सेहत की बात करें तो होनासा वित्त वर्ष 2022 में मुनाफे में आई थी और इसे 20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2022 में इसका रेवेन्यू भी 102 फीसदी उछलकर 952 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।