Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ (Mamaearth), द डर्मा (The Darma) और बीब्लंट (BBlunt) जैसे नामी-गिरामी ब्रांड की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। इसके आईपीओ में 308-324 रुपये के प्राइस बैंड में निवेश कर सकेंगे। होनासा कंज्यूमर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयर जारी होंगे। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2022 में आईपीओ के लिए आवेदन किया था और इस साल अगस्त में इसे बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिली थी और अब यह आईपीओ ला रही है।
