Get App

Senores Pharma IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश

Senores Pharma IPO: सेनोरेस फार्मा दवाईयां बनाती है। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक एंटीबॉयोटिक और एंटी-फंगल ट्रीटमेंट्स समेत अहम इलाज के लिए 55 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। अब इसके शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग होने वाली है। चेक करें कि ग्रे मार्केट से लिस्टिंग पर कितने मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 26, 2024 पर 9:29 AM
Senores Pharma IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश
Senores Pharma IPO: सेनोरेस फार्मा के ₹582.11 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹372-391 के प्राइस बैंड और 38 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए।

Senores Pharma IPO: दवाइयां बनाने वाली सेनोरेस फार्मा (Senores Pharma) के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 97 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अब आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट होने वाला है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसे या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 240 रुपये यानी 61.38% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग गेन ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 30 दिसंबर को एंट्री होगी।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Senores Pharma चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें