IKIO Lighting IPO: कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 181.95 करोड़ रुपए जुटाए, 6 जून को खुल रहा है इश्यू

IKIO Lighting IPO: एंकर इनवेस्टर्स को 285 रुपए प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 63.84 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। कुल 16 एंकर इनवेस्टर्स ने कंपनी के इश्यू में निवेश किया है

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 11:35 PM
Story continues below Advertisement
IKIO का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 जून से 8 जून तक खुला रहेगा

IKIO Lighting IPO: LED लाइटिंग सॉल्यूशंस देने वाली IKIO Lighting का इश्यू 6 जून को खुल रहा है। इससे एक दिन पहले 5 जून को कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 181.95 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि एंकर इनवेस्टर्स को 285 रुपए प्रति शेयर के अपर प्राइस बैंड पर 63.84 करोड़ शेयर जारी किए गए हैं। कुल 16 एंकर इनवेस्टर्स ने कंपनी के इश्यू में निवेश किया है। इनमें HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल, गोल्डमैन सैक्स, क्वांट म्यूचुअल फंड, मालाबार इंडिया फंड, मिराए एसेट इंडिया, रोहडी (Rohdea) मास्टर फंड, मोतीलाल ओसवाल सेलेक्ट ऑप्चर्यूनिटी फंड, Cohesion MK Best Ideas, सिटीग्रुप और सोसाइटे जेनराली जैसी कंपनियां शामिल हैं।

IKIO Lighting ने बताया, "कुल 63.84 लाख शेयरों में से 21.38 लाख शेयर डोमेस्टिक म्यूचुअल फंड्स को दिए गए हैं। इन्होंने कुल 5 स्कीमों के जरिए 285 रुपए प्रति शेयर के भाव पर निवेश किया है।"

IKIO Lighting का इश्यू 6 जून को खुलेगा और 8 जून को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से कुल 606.5 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें से 350 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है और 256.5 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।


IKIO Lighting जुटाए गए फंड में से 50 करोड़ रुपए कर्ज चुकाने में इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा 212.31 करोड़ रुपए अपनी सब्सिडियरी IKIO Solutions में निवेश करेगी ताकि यूपी में एक नया प्लांट बनाया जा सके। इसके अलावा कुछ रकम का इस्तेमाल कंपनी के कामकाज में किया जाएगा।

IKIO Lighting के अभी 4 प्लांट हैं। इनमें से एक उत्तराखंड के SIDCUL हरीद्वार इंडस्ट्रियल पार्क और तीन नोएडा में हैं।

IKIO Lighting: ग्रे मार्केट क्या कहता है?

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के लेकर मजबूत संकेत दिख रहे हैं। आईपीओ खुलने से पहले यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम कुछ दिनों पहले 40-45 रुपये से लगभग दोगुना हो गया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 33.33 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।