IKIO Lighting IPO : दूसरे दिन 6.83 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट से भी मिल रहे मजबूत संकेत

पहले दिन भी IKIO Lighting के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी और यह 1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स भी जमकर दांव लगा रहे हैं। एंकर निवेशकों से 181.95 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए गए हैं

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 6:02 PM
एलईडी से जुड़ी सर्विसेज मुहैयार कराने वाली कंपनी IKIO Lighting के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन है।

IKIO Lighting IPO : एलईडी से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी IKIO Lighting के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज दूसरा दिन था। यह इश्यू अब तक 6.83 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 10,40,31,096 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबिक ऑफर पर 1,52,24,074 शेयर हैं। पहले दिन भी इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी और यह 1.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स भी जमकर दांव लगा रहे हैं। एंकर निवेशकों से 181.95 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए गए हैं। निवेशक इस इश्यू में 8 जून तक निवेश कर सकेंगे।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

इस इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने दिखाई है। इसके अलावा, रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी अब तक जमकर निवेश किया है।


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.37 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 15.99 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 5.92 गुना

टोटल - 6.83 गुना

(सोर्स - BSE, 5:00:00 PM)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 120 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को 42.11 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 405 रुपये के भाव पर हो सकती है। कल यह इश्यू 108 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

आईपी से जुड़ी डिटेल

ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर्स हरदीप सिंह और सुरमीत कौर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 90 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इस इश्यू के लिए 270-285 रुपये का प्राइस बैंड और 52 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इसका 50% हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल होगा और घरेलू एक्सचेंजों एनएसई-बीएसई पर 16 जून को लिस्टिंग होगी। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए 50 करोड़ रुपये से कंपनी कर्ज चुकाएगी। इसके अलावा 212.31 करोड़ रुपये को यह अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली आईकियो सॉल्यूशन्स में निवेश करेगी ताकि यह नोएडा में एक नया प्लांट बना सके। वहीं आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में भी आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल होगा। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।