IKIO Lighting IPO : सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन पैसों की बारिश, 66.30 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

पहले और दूसरे दिन भी IKIO Lighting IPO को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। दूसरे दिन तक यह 6.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स भी जमकर दांव लगा रहे हैं। एंकर निवेशकों से 181.95 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए गए हैं

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 8:58 PM
IKIO Lighting के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

IKIO Lighting IPO Subscription Status Final Day : IKIO Lighting के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 66.30 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 1,00,92,88,696 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 1,52,24,074 शेयर हैं। पहले और दूसरे दिन भी इस आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली थी। दूसरे दिन तक यह 6.83 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी जमकर दांव लगाया है। एंकर निवेशकों से 181.95 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए गए हैं।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

इस इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने दिखाई है। इसके अलावा, क्वालिफाइफाड इंस्टीट्यूशनल बायर्स और रिटेल इन्वेस्टर्स ने भी अब तक जमकर निवेश किया है।


क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 163.58 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 63.35 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 13.86 गुना

टोटल - 66.30 गुना

(सोर्स - BSE, 7:00:00 PM)

ग्रे मार्केट का हाल

ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। इस समय यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 126 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को 44.21 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। इसके शेयरों की लिस्टिंग 411 रुपये के भाव पर हो सकती है। कल यह इश्यू 120 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर्स हरदीप सिंह और सुरमीत कौर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 90 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। इस इश्यू के लिए 270-285 रुपये का प्राइस बैंड और 52 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इसका 50% हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को फाइनल होगा और घरेलू एक्सचेंजों एनएसई-बीएसई पर 16 जून को लिस्टिंग होगी। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए 50 करोड़ रुपये से कंपनी कर्ज चुकाएगी। इसके अलावा 212.31 करोड़ रुपये को यह अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली आईकियो सॉल्यूशन्स में निवेश करेगी ताकि यह नोएडा में एक नया प्लांट बना सके। वहीं आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में भी आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल होगा। इश्यू के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।