Infollion Research के आईपीओ को आज 30 मई को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह SME IPO सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 20.29 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें सबसे अधिक दिलचस्पी रिटेल इन्वेस्टर्स ने दिखाई है। बता दें कि यह आईपीओ सोमवार, 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशक इस इश्यू में 31 मई तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए लगभग 21.45 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आइए जानते हैं कि इसके अलग-अलग कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।
अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन
Infollion Research के आईपीओ के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को सबसे अधिक 34.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 15.52 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 0.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
Infollion Research के आईपीओ के लिए 80-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस इश्यू के तहत 22.24 लाख यूनिट्स के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 3.92 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर (OFS) सेल के तहत की जा रही है। इस इश्यू के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज है, जिसका मतलब है कि निवेशकों को 131,200 रुपये का निवेश करना होगा।
आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का इस्तेमाल यूएस और पश्चिमी यूरोपीय क्षेत्र में मौजूदा सर्विस लाइन के विस्तार के लिए किया जाएगा, जिसमें फ्रीलांसर और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट की नई कैटेगरी शामिल होंगी। होलानी कंसल्टेंट्स लिमिटेड इश्यू की लीड मैनेजर है और लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है। आईपीओ NSE पर लिस्ट होगा।
Infollion Research Services B2B ह्यूमन क्लाउड सेगमेंट में काम करती है। यह एक टेक-ओरिएंटेड मार्केटप्लेस है जो ऑन-डिमांड कंटिजेंट हायरिंग और सीनियर मैनेजमेंट टैलेंट, सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स और हाई-रैंकिंग, अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ काम करता है।