Infollion Research SME IPO : अंतिम दिन टूट पड़े आईपीओ निवेशक, 259.71 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Infollion Research SME IPO को सभी कैटेगरी में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह आईपीओ सोमवार, 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए लगभग 21.45 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू के लिए 80-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 7:25 PM
Infollion Research के आईपीओ पर निवेशकों ने आज जमकर दांव लगाया है।

Infollion Research के आईपीओ में आज 31 मई को सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन था। निवेशकों ने आज इस इश्यू पर जमकर दांव लगाया है और यह कुल 259.71 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस इश्यू को सभी कैटेगरी में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह आईपीओ सोमवार, 29 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए लगभग 21.45 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस इश्यू के लिए 80-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा रहा रिस्पॉन्स

Infollion Research के आईपीओ में सभी कैटेगरी के निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित हिस्से को सबसे ज्यादा 422.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 264.10 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 70.72 गुना सब्सक्राइब हुआ।


आईपीओ से जुड़ी डिटेल

Infollion Research के आईपीओ के लिए 80-82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस इश्यू के तहत 22.24 लाख यूनिट्स के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 3.92 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर (OFS) सेल के तहत की जा रही है। इस इश्यू के लिए 1600 शेयरों का लॉट साइज है, जिसका मतलब है कि निवेशकों को 131,200 रुपये का निवेश करना होगा।

आईपीओ से प्राप्त शुद्ध आय का इस्तेमाल यूएस और पश्चिमी यूरोपीय क्षेत्र में मौजूदा सर्विस लाइन के विस्तार के लिए किया जाएगा, जिसमें फ्रीलांसर और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट की नई कैटेगरी शामिल होंगी। होलानी कंसल्टेंट्स लिमिटेड इश्यू की लीड मैनेजर है और लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है। आईपीओ NSE पर लिस्ट होगा।

कंपनी के बारे में

Infollion Research Services B2B ह्यूमन क्लाउड सेगमेंट में काम करती है। यह एक टेक-ओरिएंटेड मार्केटप्लेस है जो ऑन-डिमांड कंटिजेंट हायरिंग और सीनियर मैनेजमेंट टैलेंट, सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स और हाई-रैंकिंग, अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ काम करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।