मेनबोर्ड में रहेगा सन्नाटा पर SME में 2 नए आईपीओ के लिए खुलेगा सब्सक्रिप्शन

IPO News: सिविल कॉन्ट्रैक्टर इंटीग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स का को 12 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 मई को पब्लिक इश्यू के लिए खुलेगा। इसका इश्यू मूल्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है

अपडेटेड May 12, 2025 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स का IPO 14 मई को लॉन्च किया जाएगा

IPO Action: इक्विटी मार्केट में हाल ही में हुए कंसोलिडेशन ने प्राइमेरी मार्केट के मूड को खराब कर के रखा हुआ है। यही वजह है कि, 12 मई से शुरू होने वाले लगातार दूसरे सप्ताह में मेनबोर्ड सेक्शन में कोई भी आईपीओ नहीं आने वाला है। हालांकि SME सेक्शन में एक्शन जारी रहेगी। इस वीक में दो नए SME आईपीओ पब्लिक इश्यू के लिए खुलेंगे।

इस वीक इन दो आईपीओ में देखने को मिलेगा एक्शन

सिविल कॉन्ट्रैक्टर इंटीग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स का को 12 करोड़ रुपये का आईपीओ 13 मई को पब्लिक इश्यू के लिए खुलेगा। इश्यू मूल्य 100 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। गुजरात की यह कंपनी आईपीओ आय का उपयोग मशीनरी और उपकरणों की खरीद, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए करेगी। आपको बता दें कि, यह ऑफर 13 मई से शुरू होकर 15 मई को बंद होगा।

दूसरा SME जिसका IPO पब्लिक इश्यू के लिए खुलेगा वो एक्रीशन फार्मास्युटिकल्स है। इसे 14 मई को लॉन्च किया जाएगा और 16 मई को बंद होगा। कंपनी की योजना 96-101 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर आईपीओ के जरिए 29.75 करोड़ रुपये जुटाने की है। फार्मास्युटिकल कंपनी नए मशीनों की खरीद, मौजूदा विनिर्माण सुविधा को उन्नत करने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए आय का उपयोग करेगी। इसके साथ ही IPO से मिलने वाले रुपयों का उपयोग ऋण चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए भी किया जाएगा।

आपको बता दें कि सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक के 93.29 करोड़ रुपये के IPO का सब्स्क्रिप्शन 14 मई को बंद होगा। वैसे खुलने के पहले दिन इसे 63 फीसदी सब्सक्राइब किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।