Gold Rate Today in India: करवा चौथ के दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है। लगातार चौथे दिन आज यह ऊपर चढ़ा है। एक दिन की स्थिरता के बाद इन चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1380 और 22 कैरट वाला ₹1260 महंगा हुआ है। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार पांच दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी
दो दिन टूटने के बाद चांदी लगातार पांच दिन स्थिर रहे और फिर आज यह फिसल गई। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 गिरे हैं। वहीं पांच दिनों की स्थिरता से पहले 22 और 23 अक्टूबर को लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10 हजार सस्ती हुई थी। अब आज की बात करें तो आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 टूटकर ₹2,19,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
अमेरिकी फेड के फैसले से गोल्ड को मिला सपोर्ट
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे गोल्ड जैसी ब्याज नहीं देने वाले एसेट को सपोर्ट मिला। फेडरल रिजर्व के पॉलिसी में सख्ती या इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के संकेतों का गोल्ड की कीमतों पर निगेटिव असर पड़ता है। वैसे गोल्ड पर इस समय कच्चे तेल में उबाल दबाव डाल रहा है, जिससे इसकी तेजी सीमित हो जा रही है। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिलहाल प्रति बैरल $114 के आसपास है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।