Stock Market: इन 8 कंपनियों के 20 करोड़ शेयर बिकने के लिए तैयार, आज से खत्म हुआ लॉक-इन
IPO Lock-In: शेयर बाजार में हाल ही में सूचीबद्ध हुई 8 कंपनियों के शेयरों का लॉक-इन अवधि आज 24 मार्च से समाप्त हो रहा है। इसके चलते इन शेयरों में आज हलचल देखी जा रही है। इन आठों कंपनियों के कुल 20 करोड़ शेयर आज से लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद कारोबार के लिए उपलब्ध हो रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 35.7 करोड़ डॉलर लगभग 2,950 करोड़ रुपये है
IPO Lock-In: 28 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच कुल 64 कंपनियों के शेयरों की लॉक-इन अवधि समाप्त होगी
IPO Lock-In: शेयर बाजार में हाल ही में सूचीबद्ध हुई 8 कंपनियों के शेयरों का लॉक-इन अवधि आज 24 मार्च से समाप्त हो रहा है। इसके चलते इन शेयरों में आज हलचल देखी जा रही है। इन आठों कंपनियों के कुल 20 करोड़ शेयर आज से लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद कारोबार के लिए उपलब्ध हो रहे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 35.7 करोड़ डॉलर (लगभग 2,950 करोड़ रुपये) है। इन शेयरों में नॉर्दन आर्क कैपिटल, सहमी होटल्स, ममता मशीनरी और DAM कैपिटल एडवाइजर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं।
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी से 30 अप्रैल के बीच कुल 64 कंपनियों के शेयरों की लॉक-इन अवधि समाप्त होगी, जिनकी कुल कीमत लगभग 26 अरब डॉलर होगी। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि ये सभी शेयर बाजार में बिकने के लिए आएंगे, क्योंकि इनका एक बड़ा हिस्सा प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की दूसरी कंपनियों के पास भी हो सकता है।
इन शेयरों की लॉक-इन अवधि हो रह खत्म
1-महीने की लॉक-इन अवधि समाप्ति
क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल (Quality Power Electrical) की एक महीने की लॉक-इन अवधि आज 24 मार्च को समाप्त हो रही है, जिसके बाद इसके 50 लाख अतिरिक्त शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की कुल इक्विटी का 6 प्रतिशत हिस्सा हैं और इन शेयरों की अनुमानित मार्केट वैल्यू करीब 175 करोड़ रुपये है।
3-महीने की लॉक-इन अवधि समाप्ति
सनातन टेक्सटाइल्स (Sanathan Textiles): इसके करीब 30 लाख शेयरों का लॉक-इन पीरियड सोमवार 24 मार्च को खत्म हो रहा, जो जो कंपनी की कुल इक्विटी का 3% हिस्सा हैं। इन शेयरों की अनुमानित कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये है।
ममता मशीनरी (Mamata Machinery): कंपनी के 10 लाख शेयरों पर तीन-महीने का लॉक इन अवधि सोमवार से खत्म हो रहा है। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 4% हिस्सा हैं, जो अब ट्रेडिंग के लिए खुले हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है।
डीएम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital Advisors): कंपनी के 40 लाख शेयरों पर आज से तीन महीने की लॉक इन अवधि खत्म हो रही है। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 6% हिस्सा हैं। इन शेयरों की अनुमानित कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है।
कॉनकार्ड एनवायरो सिस्टम्स (Concord Enviro Systems): कंपनी के 10 लाख शेयरों पर आज से तीन महीने की लॉक इन अवधि खत्म हो रही है। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 5% हिस्सा हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है।
6-महीने की लॉक-इन अवधि समाप्ति
सहमी होटल्स (Sahmi Hotels): कंपनी के 3.4 करोड़ शेयरों पर 6 महीने की लॉक-इन अवधि खत्म हो रही है। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 16% हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 492 करोड़ रुपये है।
वेस्टर्न कैरियर्स (Western Carriers): 6-महीने की लॉक-इन अवधि की समाप्ति के बाद कंपनी के 5.3 करोड़ अतिरिक्त शेयर आज से कारोबार के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 52% हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 467 करोड़ रुपये है।
नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (Northern Arc Capital): कंपनी के 9.9 करोड़ शेयरों पर आज से 6 महीने की लॉक-इन अवधि खत्म हो रही है। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 61% हिस्सा हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1,583 करोड़ रुपये है।
बाजार पर सीमित असर
शेयर बाजार में इन कंपनियों के अतिरिक्त शेयर आने से इनके भाव में शॉर्ट-टर्म में अस्थिरता (Volatility) देखने को मिल सकती है। आमतौर पर, जब इतनी बड़ी मात्रा में शेयर एक साथ बाजार में आते हैं, तो बिकवाली का दबाव बनता है, जिससे उस कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट हो सकती है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि शेयरधारक इन शेयरों को तुरंत बेचते हैं या उन्हें अपने पास रखते हैं।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।