Get App

IPO News : भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट जल्द ही IPO के लिए दाखिल करेगी अर्जी

IPO News: SBI और पेरिस स्थित अमुंडी (Amundi) की SBIFML (SBI Funds Management Ltd) में क्रमशः 61.98 प्रतिशत और 36.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वे इनिशियल पब्लिक ऑफर के ज़रिए अपनी कुल 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 7:02 AM
IPO News : भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट जल्द ही IPO के लिए दाखिल करेगी अर्जी
SBIFML IPO : IPO मार्केट के लिए यह बहुत ही अनिश्चित दौर है। ऐसे में कई इश्यू टाले जा रहे हैं। लेकिन SBIFML की लिस्टिंग प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है

SBIFML IPO : भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, SBI फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड(SBIFML)जल्द ही अपने मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए ड्राफ़्ट पेपर्स फ़ाइल करने वाली है। Moneycontrol को मिली जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्री के कई सूत्रों ने बताया है कि यह IPO पूरी तरह से OFS (ऑफ़र फ़ॉर सेल) होगा। बता दें कि SBIFML देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और यूरोप की एसेट मैनेजमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमुंडी (Amundi) का एक जॉइंट वेंचर है।

एक या दो दिन में ही SEBI के पास जमा किए जाएंगे ड्राफ़्ट पेपर्स

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ के ड्राफ़्ट पेपर्स बहुत जल्द,शायद एक या दो दिन में ही मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा कर दिए जाएंगे। इस तरह के मार्केट लीडर की लिस्टिंग इस सेक्टर के लिए एक अहम घटना होगी।

12.6 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा है SBIFML का AUM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें