Srikar Seeds IPO: तेलंगाना की सीड्स और क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स बनाने वाली एल्डोराडो एग्रीटेक (Eldorado Agritech) ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। श्रीकर ग्रुप की सीड कंपनी का यह आईपीओ ₹1000 करोड़ का है और इसके तहत नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे। आईपीओ की सफलता के बाद श्रीकर फूड्स की पैरेंट कंपनी एल्डोराडो एग्रीटेक के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। स्टॉक मार्केट में एंट्री के बाद इसकी भिड़ंत कावेरी सीड्स (Kaveri Seeds) और धनुका एग्रीटेक (Dhanuka Agritech) जैसी कंपनियों से होगी।
