दक्षिण भारत स्थित डेयरी कंपनी डोडला डेयरी (Dodla Dairy) और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट हेल्थकेयर ग्रुप कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (Krishna Institute of Medical Sciences- KIMS) के IPO को रिटेल निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। निवेशकों ने आज इन दोनों कंपनियों के पब्लिक इश्यू खुलने के दूसरे दिन Dodla Dairy के IPO को जमकर सब्सक्राइब किया।
Dodla Dairy का आईपीओ दूसरे दिन जहां अपने इश्यू साइज से 3.3 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं KIMS का आईपीओ आज शाम 5 बजे तक 56% सब्सक्राइ हुआ था। Dodla Dairy ने इस IPO में 85,07,569 इक्विटी शेयर जारी किए थे, लेकिन कंपनी को अब तक 2,80,50,960 इक्विटी शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।
India Pesticides का IPO 23 जून को लॉन्च होगा, सब्सक्राइब करने से पहले जान लें कंपनी और आईपीओ की खास बातें
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP) के लिए रिजर्व पोर्शन 28% सब्सक्राइब हुआ, वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने इसे 60% सब्सक्राइब किया। इस IPO को सबसे ज्यादा 6.18 गुना रिटेल इंवेस्टर्स ने सब्सक्राइब किया। कंपनी इस IPO के जरिये 520 करोड़ रुपये जुटेगी। इसके लिए शेयर का इश्यू प्राइस 421-428 रुपये के प्राइस बैंड में रखा गया है।
वहीं, हॉस्पिटल चेन कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (KIMS) का आईपीओ अपने सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 56% सब्सक्राइब हुआ। कंपनी 2144 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO लाई है। KIMS ने इस आईपीओ के लिए 1,44,13,073 जारी किए थे, लेकिन इसे अब तक 80,52,048 इक्विटी शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।
Shyam Metalics का इश्यू 121 गुना सब्सक्राइब हुआ, सोना कॉमस्टॉर की कमजोर मांग रही
KIMS के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP) के लिए रिजर्व पोर्शन 32% सब्सक्राइब हुआ, वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने इसे 9% सब्सक्राइब किया। इस IPO को सबसे ज्यादा 1.95 गुना रिटेल इंवेस्टर्स ने सब्सक्राइब किया है।
जबकि. कंपनी के स्टाफ के लिए रिजर्व पोर्शन 66% सब्सक्राइब हुआ। इस IPO का प्राइस बैंड 815 से 825 रुपये के बीच है। जबकि हॉस्पिटल के स्टाफ को इश्यू प्राइस में प्रति शेयर 40 रुपये डिस्काउंट दिया गया है। इस IPO का लॉट साइज 18 शेयर का है।
Paytm ने अपने IPO के लिए जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सहित 4 बैंकों को नियुक्त किया
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
