IPO This Week: 15 दिसंबर से शुरू हफ्ते में 4 नए पब्लिक इश्यू, 15 कंपनियां होंगी लिस्ट
Upcoming IPOs: मेनबोर्ड सेगमेंट में KSH International IPO 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद होगा। ICICI Prudential AMC IPO 12 दिसंबर को खुला था। नए सप्ताह में लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं
पहले से खुले 6 IPO में से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है।
15 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 4 नए IPO खुल रहे हैं। इनमें से एक KSH International IPO मेनबोर्ड सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले 6 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा , जिनमें ICICI Prudential AMC IPO भी शामिल है। जहां तक लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे हफ्ते में 15 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करेंगी। आइए जानते हैं डिटेल...
नए IPO
Neptune Logitek IPO: ₹46.62 करोड़ का इश्यू 15 दिसंबर को खुलेगा और 17 दिसंबर को बंद होगा। बोली लगाने के लिए प्राइस ₹126 प्रति शेयर है। शेयर BSE SME पर 22 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
KSH International IPO: यह 16 दिसंबर को खुलेगा और 18 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹365-₹384 प्रति शेयर और लॉट साइज 39 शेयर है। कंपनी ₹710 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 23 दिसंबर को हो सकती है।
Global Ocean Logistics IPO: ₹30.41 करोड़ साइज वाला इश्यू 17 दिसंबर को खुल रहा है। इसमें ₹74-₹78 प्रति शेयर के भाव पर बोली लगेगी। लॉट साइज 1600 शेयर है। 19 दिसंबर को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 24 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
MARC Technocrats IPO: कंपनी ₹42.59 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इश्यू 17 दिसंबर को खुलेगा और 19 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। लिस्टिंग NSE SME पर 24 दिसंबर को हो सकती है।
पहले से खुले IPO
Pajson Agro India IPO: यह 11 दिसंबर को खुला था और 15 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ₹74.45 करोड़ जुटाना चाहती है। इश्यू अभी तक 2.38 गुना भरा है। प्राइस बैंड ₹112—₹118 प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। लिस्टिंग BSE SME पर 18 दिसंबर को होने की उम्मीद है।
HRS Aluglaze IPO: यह 11 दिसंबर को ओपन हुआ था और 15 दिसंबर को बंद होगा। अभी तक 1.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू का साइज ₹50.92 करोड़ है। बोली ₹94-₹96 प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 18 दिसंबर को हो सकती है।
ICICI Prudential AMC IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 12 दिसंबर को खुला था। इसमें 16 दिसंबर तक पैसे लगा सकते हैं। साइज ₹10602.65 करोड़ है। यह अभी तक 0.73 गुना भर चुका है। प्राइस बैंड ₹2061-₹2165 प्रति शेयर और लॉट साइज 6 शेयर है। लिस्टिंग BSE, NSE पर 19 दिसंबर को हो सकती है।
Stanbik Agro IPO: यह इश्यू ₹12.28 करोड़ का है। ओपनिंग 12 दिसंबर को हुई थी और क्लोजिंग 16 दिसंबर को होने वाली है। IPO प्राइस ₹30 प्रति शेयर और लॉट साइज 4000 शेयर है। IPO अभी तक 0.05 गुना भरा है। शेयर BSE SME पर 19 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Exim Routes IPO: यह 12 दिसंबर को खुला था और 16 दिसंबर को बंद होगा। इसे अभी तक 0.51 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ₹43.73 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹83-₹88 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 19 दिसंबर को हो सकती है।
Ashwini Container Movers IPO: ₹71 करोड़ का इश्यू 12 दिसंबर को खुला था और 16 दिसंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹135-₹142 प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। इश्यू अभी तक 0.19 गुना भरा है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 19 दिसंबर को हो सकती है।
नए सप्ताह में 15 दिसंबर को मेनबोर्ड सेगमेंट में BSE, NSE पर Wakefit Innovations और Corona Remedies की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर K.V. Toys India, Prodocs Solutions और Riddhi Display Equipments लिस्ट हो सकती हैं। इसके बाद 17 दिसंबर को BSE, NSE पर Nephrocare Health और Park Medi World के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसी दिन BSE SME पर Unisem Agritech और Shipwaves Online के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। 18 दिसंबर को BSE SME पर Pajson Agro India और HRS Aluglaze लिस्ट हो सकती हैं।
19 दिसंबर को BSE, NSE पर ICICI Prudential AMC की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। इसी दिन BSE SME पर Stanbik Agro, NSE SME पर Exim Routes और Ashwini Container Movers के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।