एक और सप्ताह IPO के लिहाज से बेहद ज्यादा ठंडा रहने वाला है। 27 अप्रैल से शुरू हो रहे हफ्ते में देश में केवल एक नया IPO खुलने जा रहा है, वह भी SME सेगमेंट से है। साथ ही पहले से खुले एक IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। हालांकि यह भी SME ही है। यहां तक कि शेयर बाजार में भी नए सप्ताह में केवल 2 लिस्टिंग होने वाली हैं। इनमें से एक इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की लिस्टिंग है। आइए जानते हैं डिटेल...
Amba Auto Sales & Services IPO: ₹65.12 करोड़ का यह इश्यू 27 अप्रैल को खुलने जा रहा है। इसमें 48 लाख नए शेयर जारी होंगे। प्राइस बैंड ₹130-₹135 प्रति शेयर और लॉट साइज 1,000 शेयर है। पब्लिक इश्यू की क्लोजिंग 29 अप्रैल को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 30 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। कंपनी की लिस्टिंग NSE SME पर 5 मई को होने की उम्मीद है।
Adisoft Technologies IPO: कंपनी ₹74.10 करोड़ जुटाना चाहती है। यह इश्यू 23 अप्रैल को खुला था और 27 अप्रैल को बंद होगा। अभी तक इसे 3.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू में 43 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड ₹163-₹172 प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 28 अप्रैल को फाइनल हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 30 अप्रैल को हो सकती है।
नए सप्ताह में 29 अप्रैल को BSE और NSE पर Citius Transnet Investment Trust की लिस्टिंग होने वाली है। इसका ₹1105 करोड़ का इश्यू 20.43 गुना भरा था। इसके बाद 30 अप्रैल को NSE SME पर Adisoft Technologies के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसका पब्लिक इश्यू 27 अप्रैल को क्लोज होने वाला है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।