Get App

IPOs This Week: एक्शन पैक्ड रहेगा 15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता, NSE IPO समेत 11 नए इश्यू; साथ में 19 लिस्टिंग

IPOs This Week: नए इश्यू में से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। NSE IPO का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। ₹22,561.57 करोड़ का इश्यू 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा। नई लिस्ट होने जा रहीं 19 कंपनियों में से 11 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 12, 2026 पर 11:41 AM
IPOs This Week: एक्शन पैक्ड रहेगा 15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता, NSE IPO समेत 11 नए इश्यू; साथ में 19 लिस्टिंग
नए सप्ताह में पहले से खुले 8 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा।

15 सितंबर से शुरू हो रहा हफ्ता IPO के लिहाज से ब्लॉकबस्टर रहने वाला है। नए हफ्ते में NSE IPO, Hero Motors IPO समेत 11 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 8 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद है। स्टॉक मार्केट में नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 19 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 11 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Vama Wovenfab IPO: ₹49.54 करोड़ का इश्यू 15 सितंबर को खुल रहा है। इसमें 17 सितंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। प्राइस बैंड ₹324-₹341 प्रति शेयर और लॉट साइज 400 शेयर है। इश्यू बंद होने के बाद कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 22 सितंबर को होगी।

Shakti Polytarp IPO: ₹26.93 करोड़ का इश्यू 15 सितंबर को खुलेगा और 17 सितंबर को बंद होगा। बोली ₹56-₹59 प्रति शेयर के भाव पर और 2,000 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर BSE SME पर 22 सितंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें