IPOs This Week: 23 फरवरी से शुरू सप्ताह में 9 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में श्री राम ट्विस्टेक्स, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस, PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी और ओम्नीटेक इंजीनियरिंग के पब्लिक इश्यू खुलेंगे। पहले से खुले 2 IPO में से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
नई लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से एक मेनबोर्ड सेगमेंट की है।

23 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहेगी। इसकी वजह है कि 9 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 4 कंपनियों के शेयर नए शुरू हो रहे हफ्ते में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

Kiaasa Retail IPO: ₹69.72 करोड़ का यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹121-₹127 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 2 मार्च को लिस्ट हो सकती है।

Shree Ram Twistex IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹95-₹104 प्रति शेयर और लॉट साइज 144 शेयर है। कंपनी ₹110.24 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयरों के BSE, NSE पर 2 मार्च को लिस्ट होने की उम्मीद है।


Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: ₹3100 करोड़ का इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा। इसमें ₹1000-₹1053 प्रति शेयर के भाव पर और 14 शेयरों के लॉट में 25 फरवरी तक पैसे लगा सकेंगे। शेयर BSE, NSE पर 2 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।

Mobilise App IPO: कंपनी ₹20.10 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा, क्लोजिंग 25 फरवरी को होगी। बोली लगाने के लिए प्राइस ₹75-₹80 प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। लिस्टिंग NSE SME पर 2 मार्च को होने की उम्मीद है।

Accord Transformer & Switchgear IPO: यह भी 23 फरवरी को खुलकर 25 फरवरी को बंद होगा। साइज ₹25.59 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹43-₹46 प्रति शेयर और लॉट साइज 3000 शेयर है। कंपनी की लिस्टिंग BSE SME पर 2 मार्च को हो सकती है।

PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: ₹380 करोड़ का इश्यू 24 फरवरी को खुलेगा। बोली ₹367-₹386 प्रति शेयर के भाव पर और 32 शेयरों के लॉट में लगा सकते हैं। 26 फरवरी को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 4 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं।

Omnitech Engineering IPO: यह 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। कंपनी ₹583 करोड़ जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹216-₹227 प्रति शेयर और लॉट साइज 66 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 5 मार्च को लिस्ट होने वाली है।

Yaap Digital IPO: यह भी 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। साइज और प्राइस बैंड की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। शेयर NSE SME पर 5 मार्च को लिस्ट हो सकते हैं।

Striders Impex IPO: ₹36.29 करोड़ का पब्लिक इश्यू 26 फरवरी को खुलने वाला है। इसमें ₹71-₹72 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर और 1600 शेयरों के लॉट में 2 मार्च तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी NSE SME पर 6 मार्च को लिस्ट हो सकती है।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: Temasek और ADIA भी पैसा लगाने की तैयारी में, 23 फरवरी से खुलेगा इश्यू

पहले से खुले IPO

Gaudium IVF IPO: यह पब्लिक इश्यू 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद होगा। अभी तक इसे 90 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है। इश्यू साइज ₹165 करोड़ है। प्राइस बैंड ₹75-₹79 प्रति शेयर और लॉट साइज 189 शेयर है। कंपनी BSE, NSE पर 27 फरवरी को लिस्ट हो सकती है।

Manilam Industries IPO: ₹39.95 करोड़ का इश्यू 20 फरवरी को खुला था। अभी तक यह 23 प्रतिशत भरा है। प्राइस बैंड ₹65-₹69 प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। 24 फरवरी को IPO बंद होने के बाद लिस्टिंग NSE SME पर 27 फरवरी को हो सकती है।

नए हफ्ते में इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 24 फरवरी को BSE SME पर Fractal Industries लि​स्ट होगी। 25 फरवरी को BSE SME पर Yashhtej Industries (India) के शेयर लि​स्ट हो सकते हैं। इसके बाद 27 फरवरी को BSE, NSE पर Gaudium IVF के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Manilam Industries की लिस्टिंग हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।