Get App

IPOs This Week: 23 फरवरी से शुरू सप्ताह में 9 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में मेनबोर्ड सेगमेंट में श्री राम ट्विस्टेक्स, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस, PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी और ओम्नीटेक इंजीनियरिंग के पब्लिक इश्यू खुलेंगे। पहले से खुले 2 IPO में से एक मेनबोर्ड सेगमेंट का है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 21, 2026 पर 9:54 AM
IPOs This Week: 23 फरवरी से शुरू सप्ताह में 9 नए पब्लिक इश्यू, 4 कंपनियां होंगी लिस्ट
नई लिस्ट होने जा रही कंपनियों में से एक मेनबोर्ड सेगमेंट की है।

23 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल रहेगी। इसकी वजह है कि 9 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 4 पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा नए हफ्ते में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों की बात करें तो 4 कंपनियों के शेयर नए शुरू हो रहे हफ्ते में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

Kiaasa Retail IPO: ₹69.72 करोड़ का यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹121-₹127 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1000 शेयर है। कंपनी BSE SME पर 2 मार्च को लिस्ट हो सकती है।

Shree Ram Twistex IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹95-₹104 प्रति शेयर और लॉट साइज 144 शेयर है। कंपनी ₹110.24 करोड़ जुटाना चाहती है। शेयरों के BSE, NSE पर 2 मार्च को लिस्ट होने की उम्मीद है।

Clean Max Enviro Energy Solutions IPO: ₹3100 करोड़ का इश्यू 23 फरवरी को खुलेगा। इसमें ₹1000-₹1053 प्रति शेयर के भाव पर और 14 शेयरों के लॉट में 25 फरवरी तक पैसे लगा सकेंगे। शेयर BSE, NSE पर 2 मार्च को लिस्ट होने वाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें